अजाक्षीर: बकरी के दूध के सेवन के फायदे और नुकसान

0
3432

अजाक्षीर: बकरी के दूध के सेवन के फायदे और नुकसान

डॉ पूनम यादव, डॉ आदित्य मिश्रा, डॉ दीपिका डी. सीजर, डॉ संजू मंडल, डॉ आनंद जैन एवं डॉ जितेंद्र कुमार

पशु शरीर क्रिया और जैव रसायन विभाग

पशु चिकित्सा और पशु पालन महाविद्यालय जबलपुर 482001 (.प्र.)

 

सेहतमंद रहने के लिए दूध बहुत उपयोगी है। ज्यादातर लोग गाय या भैंस के दूध को पसंद करते हैं, लेकिन बकरी का दूध भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  इसमें बहुत से लाभकारी तत्व पाये जाए हैं, जैसे कि, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, लिपिड, विटामिन, कैल्सियम, मैग्नीशियम, कॉपर, आइरन आदि पाये जाते हैं। बकरी के दूध को आयुर्वेद में अजाक्षीर (अजा- बकरी, क्षीर- दूध ) कहते हैं। यह दूध पोषण के साथ साथ कई तरह कि शारीरिक और मानसिक समस्याओं से भी राहत पहुंचा सकता है। इसमे अन्य पोषक तत्वों कि अपेक्षा सेलेनियम मिनरल कि मात्रा अधिक पायी जाती है जो शरीर कि प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त बकरी का दूध शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाने में मदद करता है और हमारे शरीर कि कार्य-प्रडाली क्षमता भी बढ़ाता है।

https://www.pashudhanpraharee.com/nutritional-medicinal-value-of-goat-milk/

बकरी के दूध के फायदे

प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभों के कारण बकरी का दूध काफी लोकप्रिय हो गया है। अच्छे स्वास्थ्य लाभ निम्नलिखित हैं-

  1. डेंगू में लाभ- बकरी के दूध का आयुर्वेद में बहुत महत्व है और इसके औषधीय गुणों के कारण बकरी का दूध डेंगू, चिकनगुनिया आदि रोगों में बहुत लाभकारी होता है। डेंगू, चिकनगुनिया रोग में खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है। बकरी का दूध प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने और शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  2. हृदय के लिए फायदेमंद- हृदय हमारे शरीर का अहम अंग है। हृदय रोग से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए बकरी का दूध बहुत लाभदायक होता है। बकरी के दूध में मैग्नीशियम कि अच्छी मात्र पायी जाती है, जो विशेष रूप से हृदय कि धड़कन को बनाए रखने में मददगार होता है और इसमें कोलेस्ट्रॉल कि मात्रा भी कम होती है, जिस कारण यह हृदय और धमनियों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मध्यम-चेन फेटी-एसिड अधिक मात्रा में होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
  3. चयापचय के लिए- चयापचय प्रक्रिया शरीर में पर्याप्त पोषण तत्वों को उपलब्ध करने में मदद करती है। जिन व्यक्तियों का शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित करने में असमर्थ होता है उनके लिए बकरी का दूध फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में आइरन और कॉपर के चयापचय में सहायता मिलती है।
  4. आसानी से पचने योग्य- बकरी के दूध में छोटे आकार के वसा ग्लोब्यूल्स पाये जाते हैं। जिसकी वजह से अन्य दुग्ध पदार्थों के मुकाबले बकरी के दूध और उससे बने खाद्य पदार्थों को पचाने में आसानी होती है। इसमें पायी जाने वाली प्रोटीन गाय के दूध कि अपेक्षा जल्दी पच जाती है। बकरी के दूध में गाय कि तुलना में लैक्टोज़ भी कम होता है ऐसे में इसे पचाना और भी आसान हो जाता है और पेट को स्वस्थ्य रखने में सहायता होती है।
  5. वजन कम करने में सहायक- बकरी के दूध में मौजूद फेटी एसिड शरीर में अतिरिक्त चर्बी को कम कर वसा को बढ्ने से रोकने में सहायक होता हैं।
  6. मानसिक स्वास्थ्य में सहायक- बकरी के दूध में मौजूद लिनोलेनिक एसिड दिमाग के विकास में लाभकारी होता है और साथ ही यह दिमाग को शांत करने और तनाव मुक्त रखने में सहायक होता है।
READ MORE :  वैज्ञानिक विधि से बकरी पालन का किसानों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्व

बकरी के दूध के अन्य फायदे-

  • इसमें कैल्सियम के साथ ट्रिपटोफान अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो कि हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है। बकरी का दूध पीने से ऑस्टियोपोरोसिस होने कि संभावना भी कम रहती है।
  • बकरी का दूध एंटि- इनफ़्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है और इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
  • ऐसा माना जाता है कि गर्भावस्था के दौरान बकरी का दूध पीने से कब्ज कि समस्या नही होती।
  • इसमें कुछ मात्रा में आइरन पाया जाता है इसलिए ऐसा माना जाता है कि एनीमिया में बकरी का दूध लाभकारी होता है।

बकरी का दूध पीने के नुकसान

अधिकतर हर चीज का अच्छा और बुरा दोनों ही प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही बकरी के दूध का भी कुछ नुकसान देह प्रभाव देखा गया है, जो कि निम्नलिखित है-

  • कुछ लोगों में बकरी के दूध से एलर्जि कि समस्या देखी गयी है। ऐसे में दूध के सेवन से पहले डॉक्टर कि सलाह अवश्य लें।
  • इसके अत्यधिक सेवन से पेट दर्द और दस्त कि समस्या हो सकती है। इसलिए ज्यादा मात्रा में दूध के सेवन से बचें।
  • 6 माह से कम आयु के शिशुओं को बकरी का दूध न दें।
  • https://www.webmd.com/diet/goat-milk-are-there-health-benefits#1
Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON