बकरी के दूध के फायदे

0
770

बकरी के दूध के फायदे

Author- Dr. Jyoti Kumari [B.V.Sc. & A.H., M.V.Sc. (LPT), CVAS, Bikaner, Rajasthan]

 

20 वीं पशुधन गणना रिपोर्ट (2019) के अनुसार देश का कुल पशुधन 535.78 मिलियन है, जो कि गत पशुगणना की तुलना में 4.9 प्रतिशत अधिक है। देश में कुल बकरी 148.88 मिलियन है। राजस्थान में विभिन्न प्रजातियों के पशुओं की कुल संख्या 56.8 मिलियन है। राजस्थान, विभिन्न प्रजातियों के पशुओं की संख्या के आधार पर पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2019 की पशुगणना के अनुसार प्रदेश में कुल बकरियां 20.84 मिलियन (जो कि राजस्थान में सभी पशुओं में प्रथम स्थान पर है) है।

बकरी भारत के प्रमुख पालतू पशुओं में से एक है जिसे विशेषकर मांस, दूध, रेशे और खाल के लिए पाला जाता है। बकरी को खिलाने-पिलाने एवं रख-रखाव में ज्यादा खर्च नहीं आता है इसलिए बकरी को गरीब की गाय भी कहा जाता है।

बकरी के दूध में (प्रति 100 mg के लिए) 72 Kcal ऊर्जा, 3.3 gm प्रोटीन, 4.5 gm वसा, 170 mg कैल्शियम होता है (गाय के दूध में 67 Kcal ऊर्जा, 3.2 gm प्रोटीन, 4.1 gm वसा, 120 mg कैल्शियम होता है)।

बकरी के दूध के फायदे

  • बकरी के दूध में लिपिड कण गाय के दूध से काफी छोटे होते हैं। बड़ी संख्या में छोटे व्यास के साथ वसा ग्लोबुल्स होने से बकरी का दूध अधिक सुपाच्य होता है।
  • बकरी का दूध कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें कैल्शियम, विटामिन बी, फास्फोरस और पोटैशियम पाया जाता है। साथ ही, इसका दूध आयरन और कॉपर से भी समृद्ध है, जो हमारे मेटाबॉलिज्म रेट को बेहतर करने में मदद करता है।
  • डेंगू से पीड़ित व्यक्तियों के लिए बकरी के दूध का सेवन फायदेमंद होता है। डेंगू में शरीर की प्लेटलेट्स कम होने लगती है, ऐसे में बकरी के दूध हमारे शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।
  • हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी बकरी के दूध का सेवन बहुत लाभदायक होता है। बकरी के दूध में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। इस वजह से दिल का दौरा, स्ट्रोक जैसी अन्य हृदय रोगों से भी बचाव करता है।
  • बकरी के दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए आवश्यक होती है। कैल्शियम के साथ साथ बकरी का दूध एमिनो एसिड ट्रिप्टोफेन से भी समृद्ध है, जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है। इसका दूध पीने से ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना कम रहती है।
  • गाय के दूध में हाई लेवल मिल्क प्रोटीन होता है जिसे कैसिइन कहते हैं| बहुत से बच्चों को इस दूध से एलर्जी होती हैं, परिणामस्वरूप उलटी, दस्त, खुजली आदि होते हैं| इन एलेर्जीज से बचने के लिए बकरी के दूध को एक विकल्प के रूप में लिया जा सकता है| बकरी के दूध में कैसिइन की मात्रा काफी कम होती है|
  • लैक्टोज जो केवल दूध में पाई जाने वाली शुगर है इस लेक्टोज को पचाने के लिए मनुष्य के शरीर में एक एंजाइम पैदा होता है जिसे लेक्टेस कहते हैं| जिन लोगों में लेक्टेस की कमी होती है उनमे लेक्टोज इंटॉलरेंस जैसी समस्या रहती है| बकरी के दूध में लेक्टोज की मात्रा कम होती है जिससे यह पचाने में आसान रहता है|
  • शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत बनाये रखने के लिए बकरी के दूध का सेवन लाभदायक होता है। बकरी के दूध में सेलेनियम नामक मिनरल्स की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो शरीर की रोग- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है।
  • बकरी का दूध पीने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है क्योंकि बकरी के दूध में पोटेशियम का स्तर काफी ज्यादा होता है जो ब्लड प्रेशर को कम या ज्यादा होने से रोकती है।
  • नवजात शिशु के लिए भी बकरी के दूध का सेवन, माँ के दूध के बराबर ही होता है। यदि किसी कारण शिशु को माँ का दूध नहीं मिल पता तो, ऐसे में शिशु के लिए बकरी के दूध का सेवन फायदेमंद होता है। बकरी का दूध आसानी से पच जाता है और शिशु को भरपूर पोषण प्रदान करता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बकरी के दूध का सेवन लाभदायक होता है। बकरी के दूध में मौजूद लिनोलिक एसिड दिमाग के विकास को बढ़ावा देने में लाभकारी होता है साथ ही बकरी का दूध तनाव से मुक्त कर दिमाग को शांत रखने में भी सहायक होता है।
  • बकरी के दूध में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली किसी भी प्रकार की जलन और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
  • बकरी के दूध में मौजूद फैटी एसिड, शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम कर वसा को बढ़ने से रोकने में सहायक होता है। जो वजन को कम करने के साथ मोटापे को भी कम करता है।
Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  Goat Nutrition : An Analysis