गाय /भैंस के बच्चों में अतिसार : कारण, लक्षण, बचाव एवं प्राथमिक उपचार

0
568

गाय /भैंस के बच्चों में अतिसार : कारण, लक्षण, बचाव एवं प्राथमिक उपचार

डॉ संजय कुमार मिश्र
पशु चिकित्सा अधिकारी चौमुंहा मथुरा

इस रोग को कोलीबेसिलोसिस या कोली सेप्टीसीमिया या काफ स्कोरस के नाम से भी जाना जाता है। यह रोग गाय भैंस के नवजात बच्चों में होता है जिसमें पशु को तीव्र अतिसार होता है तथा बच्चा लड़खड़ा कर गिर जाता है।

कारण: यह एक जीवाणु जनित रोग है जो ई. कोलाई के नाम से जाना जाता है और सामान्यत: आंतों में ही पाया जाता है। जब आंतों की साम्यावस्था अस्त व्यस्त होती है तो यह जीवाणु अपना उग्र रूप धारण करता है और बड़ी तेजी से अपनी संख्या में अपार वृद्धि करके टॉक्सिंस उत्पन्न करता है जिसके परिणाम स्वरूप दस्त, मस्तिष्क की सूजन, अत्याधिक निर्जलीकरण एवं मृत्यु हो जाती है।

रोग उत्पन्न करने वाली परिस्थितियां:
१. बच्चों को खीस या प्रथम दूध के न मिलने के कारण इम्यूनोग्लोबुलिंस की कमी होना।
२. गाय भैंस के शरीर में विटामिन “ए” की कमी।
३. बच्चों को उनकी आवश्यकता से अधिक मात्रा में दूध पिला देना।
४. बड़े बच्चों की आंतो में गोल कृमि पड़ जाना तथा गोल कृमियों का नवजात बच्चे मैं पाया जाना।
५. बच्चों के व्यायाम की समुचित व्यवस्था ना होना तथा भैंस के बच्चों का स्वाभाविक रूप से सुस्त होना।
६. भैंस के दूध में अधिक वसा या चिकनाई का होना।
७. बच्चों के लिए स्वच्छ तथा हवादार स्थान का अभाव होना।

लक्षण:
शुरुआत में बच्चा सुस्त हो जाता है, दूध पीना बंद कर देता है तथा उसे बुखार आ जाता है कुछ घंटों के उपरांत पीलापन लिए हुए
मटमैले, सफेद, बदबूदार अतिसार हो जाता है। अधिक दुर्बलता के कारण बच्चा चलने फिरने में असमर्थ हो जाता है रक्त में पानी की कमी हो जाती है तथा 2 से 3 दिन में बच्चे की मृत्यु हो जाती है।

READ MORE :  BEWARE OF “TICKING BOMB”-THE CRIMEAN-CONGO HEMORRHAGIC FEVER (CCHF)

बचाव:
रोग उत्पन्न करने वाली परिस्थितियों से बचाव करें। विदेशों में इससे बचाव हेतु टीका उपलब्ध है।
चिकित्सा: नजदीकी कुशल पशु चिकित्सक की सलाह से निम्नांकित औषधियों का प्रयोग किया जा सकता है-
१.इंजेक्शन टेटरासाइक्लिन 5 मिली लीटर अंत: पेशी सूची वेध तथा 5 मिलीलीटर अंता सिरा सूची वेध द्वारा 3 से 5 दिन तक दें।
२. डेक्सट्रोज सेलाइन या रिंटोंस 500 मिलीलीटर अंता शिरा सूची बेध विधि से 3 से 5 दिन तक दिलवाए।
३. विटामिन बी कंपलेक्स लिवर एक्सट्रैक्ट के साथ 5ml अंत पेशी सूची वेध विधि से 3 से 5 दिन तक दें।
४. विटामिन ए 6000 इंटरनेशनल यूनिट अंत: पेशी सूची बेध विधि से 3 से 5 दिन तक दें।
५. नोरफ्लाक्स टी जेड की एक से दो टेबलेट सुबह शाम दे।
६. डबल टोंड/वसा रहित दूध का सेवन करना काफी असरकारक है।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON