INTERNATIONAL AGRI EXPORT AGENDA CONFERENCE

0
133

*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर*
*बुधवार, 26 जून 2019*
*======================*

अन्तर्राष्ट्रीय निर्यात कार्यक्रम लखनऊ (उत्तर प्रदेश) स्थित रमाडा होटल में आयोजित हुआ। उक्त अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले से All Seasons Farm Fresh ने भी भाग लिया। इन्हें APEDA (भारत सरकार) और FICCI द्वारा आमंत्रित किया गया था। यह बड़े गर्व कि बात है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में उत्पादित किए जा रहे सब्जियों को अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया। यहाँ के किसानों के लिए बड़े गर्व कि बात है कि किसानों के द्वारा उत्पादित सब्जी को अन्तराष्ट्रीय पटल में All Seasons Farm Fresh द्वारा APEDA (भारत सरकार) एवं FICCI के माध्यम से रखा गया।
विगत मार्च माह में भी उक्त निर्यातक द्वारा 07 मिट्रीक टन भिंडी सब्जी का निर्यात खाड़ी के देशों में किया गया था। चूँकि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा है कि चार वर्षों में किसानों की आय कैसे दुगनी हो। उसी के क्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को किसानों तक जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से पहुँचाने का कार्य जारी है। कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं कृषि उत्पादन बाजार समिति द्वारा एक साथ मिलकर किसानों को e-NAM Portal से जोड़ कर लगातार जागरूक किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  Department of Animal Husbandry and Dairying organizes awareness Programme across the country for awareness on zoonotic disease and the risks associated with zoonotic disease on World Zoonosis