पशु चिकित्सा सेवा नियमावली 2024 को मंत्रिपरिषद कि स्वीकृति मिली

0
1228

पशु चिकित्सा सेवा नियमावली 2024 को मंत्रिपरिषद कि स्वीकृति मिली

पशु चिकित्सा सेवा संघ ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विभागीय मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह के साथ  राज्य सरकार के कैबिनेट का आभार प्रकट किया।

आज दिनांक 20 सितम्बर 2024 को राज्य के माननीय पशुपालन मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह के द्वारा पशु चिकित्सा सेवा  नियमावली 2024 को झारखंड मंत्री परिषद स्वीकृति दिलाई गई। उन्होंने बताया की इस कार्य से पशुपालन एवं पशु चिकित्सा के क्षेत्र में झारखंड में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। संघ की इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा होते देखना उनके लिए खुशी की बात है।

पशु चिकित्सा सेवा संघ ने  अपने अध्यक्ष डा सैमसन संजय टोप्पो तथा महामंत्री शिवानंद कांशी के नेतृत्व में माननीय विभागीय मंत्री से मिलकर पशु चिकित्सकों के प्रति माननीय मंत्री जी के सकारात्मक रूप के लिए उनका आभार प्रकट किया है साथ ही वर्तमान राज्य सरकार के द्वारा अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए संवेदनशील सोच के साथ लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए भी आभार प्रकट किया।

इस विषय पर संगठन सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, उनके माननीय मंत्रियों तथा सचिव अबूबक्कर सिद्दकी ,निदेशक किरण पासी का झारखण्ड पशुचिकित्सा सेवा संघ की ओर से आभार प्रकट करते हैं। हम सभी सदैव पशुपालन के विकास के लिये नये ऊर्जा के साथ काम करने का वादा किया।

संघीय प्रतिनिधिमण्डल मे अध्यक्ष डॉ सेमसन संजय टोप्पो, महामंत्री, डॉ शिवानंद कांशी,जिला पशुपालन पदाधिकारी, खूंटी डॉ अभिमन्यु  प्रसाद , JVSA संपादक डॉ अमित कुमार,डॉ पंकज कुमार,डॉ जय तिवारी,  डॉ श्रद्धा, डॉ गीतांजलि, डा जोंसन भेंगरा, डॉ ललित गगराई,डॉ समीर सहाय, डॉ अनिल लुगुण, अंकेक्षक डॉ नविन आर्या वित्तमंत्री डॉ विनय डॉ प्रतिमा कुमारी  डॉ मनोज राम, डॉ अम्बुज महतो, डॉ गणेश महली, डॉ अरुण महतो,, डॉ स्वेता कुमारी, शामिल थे!

READ MORE :  Representatives of 14 Arctic and Far East Regions Attend International Traditional Reindeer Herding Championship in Yakutiax

संगठन के महामंत्री डॉ शिवानंद काशी ने  आश्वास्त किया की हमारे पशुचिकित्सक सदैव आपके ऋणी रहेंगे औऱ सरकार की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल पर योग्य लाभुकों तक पहुंचाकर उनके आर्थिक सामाजिक स्तर को बढ़ाने मे सकारात्मक सहयोग की भावना से कार्य करेंगे.

साथ ही झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन का भी आभार प्रकट किया जिसने इस विषय का समाधान के लिए लगातार सहयोग किया है।अभिनन्दन एवं आभार प्रकट करने के लिए JHAROTEF/NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह भी पशुचिकत्साको की खुशी मे सम्मिलित हुए

झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष Dr. सैमसन संजय टोप्पो ने बताया कि वर्तमान में पशुचिकित्सको के लिए मात्र दो पदसोपान है औऱ प्रोन्नती का मात्र 9% है 777 स्वीकृत बल के विरुद्ध जिससे अधिकांश पशुचिकित्सक अपने मूल पद से ही सेवानिवृत हो रहे हैं जो नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है! अन्य राज्य यथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश केरल, कर्नाटका, हरयाणा, पंजाब , आसाम मे निदेशक समवर्गीय औऱ पशुचिकित्सको का पांच पदसोपान के साथ 50% प्रोन्नत पद है। संघ के महामंत्री डॉ शिवानन्द काँशी ने बताया की संशोधित पशुचिकित्सको के सेवा नियमावली 2024 मे पशुपालन आयुक्त का पद गैरसमवर्गीय, प्रोन्नती का चार पदसोपन   का प्रावधान है जिसमे तीन निदेशक, 16 संयुक्त निदेशक एवं समकच्छ, 96 उपनिदेशक एवं समकक्ष, 279 वरीय पशुचिकित्सा एवं पशुपालन पदाधिकारी, 390 मुलस्तर पशुचिकित्सा एवं पशुपालन पदाधिकारी किया गया है. प्रखंड स्तर पर मॉडल पशुचिकित्सालय जिसमे दो पशुचिकित्सक होंगे!

 

डॉ शिवानंद कांशी

महामंत्री

झारखण्ड पशुचिकित्सा सेवा संघ

प्रांतीय मीडिया प्रभारी

JHAROTEF/NMOPS

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON